
22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में थिएटर खोलने का फैसला सामने आते ही मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. रविवार फिल्म इंडस्ट्री में बिग रिलीज अनाउंसमेंट डे बन गया. जहां पिछले दो साल से सिनेमाघरों में रिलीज की तलाश में जुटी 20 से ज्यादा फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया जा रहा है. इनमें 83, लाल सिंह चड्ढा, शमशेरा जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं।
रविवार दोपहर तक यशराज फिल्म्स और साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन की करीब 10 फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की गई।
सूर्यवंशी, राधेश्याम की रिलीज की तारीख घोषित
महाराष्ट्र सरकार के फैसले के तुरंत बाद निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस दिवाली पर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज की घोषणा की। इसके अलावा ‘राधेश्याम’ की रिलीज डेट 14 जनवरी 2022 को घोषित की गई है। इसी तरह ‘तड़प’ की रिलीज डेट 3 दिसंबर 2021 होगी।
ये हैं बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट
फिल्म | रिलीज डेट | स्टार कास्ट |
बंटी और बबली 2 | 19 नवंबर 2021 | सैफ अली खान, रानी मुखर्जी |
जर्सी | 31 दिसंबर | शाहिद कपूर |
83 | क्रिसमस 2021 | रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण |
पृथ्वीराज | 21 जनवरी 2022 | अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर |
लाल सिंह चड्ढा | वैलेंटाईन्स डे 2022 | आमिर खान, करीना कपूर |
जयेश भाई जोरदार | 25 फरवरी 2022 | रणवीर सिंह, शालिनी पांडे |
शमशेरा | 18 मार्च 2022 | रणबीर कपूर, संजय दत्त |
बच्चन पांडे | 4 मार्च 2022 | अक्षय कुमार |
हीरोपंती 2 | 6 मई 2022 | टाइगर श्रॉफ |
महाराष्ट्र को छोड़कर रिलीज हुई फिल्मों का बुरा हाल
30 जुलाई को जब देश के ज्यादातर हिस्सों में सिनेमाघर खुले तो सिर्फ हॉलीवुड फिल्में ही रिलीज हुईं। अक्षय कुमार की बेल बॉटम ने 19 अगस्त से बॉक्स ऑफिस पर खाता तो खोला, लेकिन कलेक्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा। एक महीने में इसकी कमाई महज 30 करोड़ थी। अमिताभ बच्चन के चेहरे का कलेक्शन सिर्फ 2 करोड़ रह गया। कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ 10 सितंबर को ही रिलीज हुई थी लेकिन ये भी कोई करिश्मा नहीं कर पाई.

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।
