
लंबे समय बाद महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं। देश में कई जगहों पर कोरोना नियमों का पालन करते हुए सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दी गई, लेकिन महाराष्ट्र में बंद कर दिया गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की कि 22 अक्टूबर 2021 से राज्य भर में थिएटर खोले जाएंगे। इस सिलसिले में शनिवार को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी और पेन स्टूडियो के अध्यक्ष डॉ जयंतीलाल गड़ा ने भी उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया। उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ काफी समय से तैयार है लेकिन सिनेमाघरों के बंद होने के कारण यह अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। अब सिनेमाघरों के खुलने की खुशखबरी मिलते ही फिल्म के कलाकारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया.Read Also:-Bank Holidays: फौरन निपटा लें अपने जरूरी काम; अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट
अक्षय कुमार ने शेयर की फोटो
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया जो ‘सूर्यवंशी’ के सेट से लिया गया है। तस्वीर में अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी हैं। चारों किसी सीन पर बात कर रहे हैं। इस दौरान अक्षय कुमार और अजय देवगन खड़े हैं जबकि रणवीर सिंह बैठे हैं।
तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- ‘आज बहुत सारे परिवार श्री उद्धव ठाकरे का शुक्रिया अदा कर रहे होंगे। 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल फिर से खोलने की अनुमति देने के लिए आभारी हूं। अब किसी के रोके ना रूकेगी- आ रही है पुलिस। #Sooryavanshi #Diwali2021.’

मजाकिया अंदाज में किया ट्वीट
अक्षय कुमार के इस ट्वीट पर सीनियर आईपीएस ऑफिसर और स्पेशल डीजीपी राजेंद्र कुमार विज ने मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया है. राजेंद्र कुमार विज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने लिखा- ‘इंस्पेक्टर साहब बैठे हैं (तन कर) और एसपी साहब खड़े हैं, ऐसा नहीं होता जनाब।’

अक्षय ने दिया ये जवाब
आगे अक्षय कुमार ने कहा- ‘सर, यह पर्दे के पीछे की फोटो है। हम कलाकारों के लिए, जैसे ही कैमरा चालू किया गया, प्रोटोकॉल वापस आ गया था। हमारे महान पुलिस बलों को हमेशा सलाम। आशा है कि जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको यह पसंद आएगा।
राजेंद्र कुमार विज ने कहा, ‘आपकी प्रतिक्रिया और पुलिस बल के लिए आपने जो सम्मान दिखाया है, उसके लिए धन्यवाद। मेरी टिप्पणी भी मजाकिया लहजे में थी। आपकी फिल्म जरूर देखेंगे।
सूर्यवंशी की बात करें तो इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ रणवीर सिंह और अजय देवगन सहायक भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म मार्च 2020 में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण इसे टालना पड़ा। अब इसे इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने अभी इसकी तारीख की घोषणा नहीं की है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।